गर्लफ्रेंड को किस करने के चक्कर में साइकल वाले को रौंदा

गर्लफ्रेंड को किस करने के चक्कर में साइकल वाले को रौंदा

मुंबई।। किसी का किस कभी-कभी दूसरे के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। मुंबई के लोखंडवाला में रविवार देर रात को यही हुआ। पंजाब पुलिस के रिटायर्ड आईजी के बेटे ने अपनी फोर्ड एंडवर कार से एक साइकल सवार को रौंद दिया। वह पास बैठी अपनी गर्लफ्रेंड को किस कर रहा था, तभी कार उसके कंट्रोल से बाहर हो गई।

इस हादसे में साइकल सवार राम प्रकाश सागर की जान बाल-बाल बची। उन्हें मामूली चोट आई। इस हादसे के बाद आरोपी 41 वर्षीय परमवीर परमिंदर संधू ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन एक पत्रकार की मदद से उसे दबोच लिया गया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस के मुताबिक संधू जुहू-वर्सोवा लिंक रोड स्थित जुहू ओमकार बिल्डिंग में रहता है। उसकी फिल्म प्रॉडक्शन कंपनी है। संधू रात करीब डेढ़ बजे अपनी एसयूवी में गर्लफ्रेंड पूनम सोमपत के साथ जा रहा था। उसने शराब भी पी हुई थी। जब वह स्वामी समर्थ सर्कल के पास पहुंचा, तो यह हादसा हो गया।



HTML clipboard 

No comments:

Post a Comment