फेफड़े की बीमारी का इलाज ढूंढा भारतीय ने




फेफड़े की बीमारी का इलाज ढूंढा भारतीय ने


वॉशिंगटन।। अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों का कहना है कि फेफड़े की 
बीमारी सिस्टिक फाइबरोसिस की इलाज ढूंढ लिया गया है। 
फेफड़े को हानि पहुंचाने वाली इस बीमारी के उपचार का तरीका 
भारतीय शोधकर्ता ने ही इजाद किया है।


मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में जयराज राजगोपाल और 
उनके सहयोगियों ने इसकी दवा बनाने के लिए नई तकनीक 
का इस्तेमाल किया है। त्वचा की कोशिकाओं से उन्होंने नई 
तरह की कोशिकाएं बनाई। इन कोशिकाओं को प्रयोगशालाओं 
में पैदा किया जा सकता है।


दल के एक सदस्य डूग मल्टन ने बताया, दवाई को बनाने के 
लिए ऐसी कई कोशिकाओं को बनाया जा सकता है। तकनीक 
को इजाद करने वाले राजगोपाल ने बताया कि वह इस दवाई 
पर और भी प्रयोग कर रहे हैं।


HTML clipboard 

No comments:

Post a Comment