चांद ने डुबाया था टाइटैनिक को

चांद ने डुबाया था टाइटैनिक को

लंदन।। ' टाइटैनिक' जहाज को डूबे बेशक सदी बीत गई हो पर बर्फीली चट्टान से इसकी टक्कर की वजह का पता अब जाकर लगा है। टेक्सस स्टेट यूनिवर्सिटी की एक इंटरनैशनल रिसर्च टीम का दावा है कि टाइटैनिक के डूबने की वजह असल में चंद्रमा था।

अब तक माना जाता था कि 1912 में यह जहाज एक बर्फ की चट्टान से टकराने के बाद उत्तरी अटलांटिक महासागर में डूब गया था। पर अब रिसर्चरों का कहना है कि यह चट्टान असल में चंद्रमा के धरती के करीब आने से जहाज के रास्ते में आ गई थी। डेली मेल के मुताबिक, टाइटैनिक का हादसा बेशक 14 अप्रैल को हुआ था पर चंद्रमा और धरती के करीब आने की घटना तीन महीने पहले ही 12 जनवरी को घट चुकी थी।

यह ऐसा मौका था जब 1400 साल में पहली बार चंद्रमा धरती के सबसे करीब था। इससे 12 जनवरी की रात बेहद ऊंची लहरें उठीं, जिससे बर्फ की कई चट्टानें खिसकीं और ऐसी ही एक चट्टान के टाइटैनिक से टकराने पर 1,500 लोगों की जान चली गई थी।

लहरों के उस उफान से बर्फ की सतह टूट-टूटकर लैब्राडोर और न्यू फाउंडलैंड के तटों पर आकर जमा होने लगी थीं। इससे शिपिंग लेन में बर्फ की कई चट्टानें आ गई थीं। जिस जगह पर टाइटैनिक डूबा था, उस इलाके में बर्फ की इतनी घनी चट्टानें थीं कि मदद के लिए आने वाले जहाजों को भी धीमे-धीमे काम करना पड़ा।

रिसर्च टीम के लीडर डोनाल्ड ओल्सन के मुताबिक, 4 जनवरी को धरती और चंद्रमा बहुत करीब आ गए थे जिससे धरती पर जोर-जोर से ज्वार भाटा आए थे। यह साफ दिखाई दे रहा था। आमतौर पर बर्फ की चट्टानें अपनी जगह पर ही रहती हैं और दक्षिण की तरह तभी खिसकती हैं जब वह या तो बहुत पिघल चुकी हों या शक्तिशाली टाइड के असर से वे टूटकर अलग हो गई हों।

समुद्र में नहीं दफनाया गया था लादेन!

वॉशिंगटन।। विकिलीक्स के ताजा खुलासों से इस बात की पता चला है कि अलकायदा मुखिया ओसामा बिन लादेन को मारने के बाद समुद्र में नहीं दफनाया गया था बल्कि लाश को अमेरिका ले जाया गया था। यह बात विकिलीक्स से जारी कई ई-मेल्स में से एक में कही गई है।

विकिलीक्स ने अमेरिका की जानी-मानी राजनीतिक और सामरिक विश्लेषक संस्था स्ट्रेटफोर के ई-मेल्स जारी किए हैं। यह संस्था सीआईए के बहुत करीब मानी जाती है। एक ईमेल में स्ट्रेटफोर के खुफिया विभाग के उपाध्यक्ष फ्रेड बर्टन ने लिखा, 'मेरा मानना है कि लादेन की लाश अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के एक विमान से पहले डेलवेयर ले जाई गई और फिर वहां से मैरीलैंड में आर्मी फोर्सेज़ इंस्टिट्यूट ऑफ पथॉलजी भेजी गई। '

2 मई 2011 को पाकिस्तान के ऐबटाबाद में ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने मारा था। इसके बाद अमेरिका ने कहा था कि उसने लादेन की लाश को इस्लामी कायदे के साथ समुद्र में दफना दिया।

No comments:

Post a Comment