150 महिलाओं से ठगी


इंदौर। महिलाओं को स्वंय सहायता समूह बनाकर लोन देने वालों ने एक ही इलाके की करीबन 150 महिलाओं के साथ ठगी कर डाली। बदमाश लाखोंं रूपए लेकर फरार हो गया है। ठगाई महिलाएं अपने रूपयों के लिए भटक रही हैं।

रोजड़ी निवासी श्याम ने बताया कि पिछले दिनों तीन लोग गांव में आए थे। उन्होंने गांव में पहले से चल रहे स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं से संपर्क किया और उन्हें अलग-अलग समूह बनाने के लिए कहा था। उनका कहना था कि वह लोग पांच लाख तक का लोन इन समूहों को देंगे। पहले से समूहों में काम कर रही महिलाओं ने इन पर विश्वास कर लिया था और करीबन 150 महिलाएं इनके झांसे में आ गई।

उनकी पत्नी और मां भी इस समूह में शामिल हो गई थीं। बदमाशों ने सबसे 1100 रूपए लिए और इसके बाद सभी को पोस्टडेटेड चेक भी दे दिए, लेकिन जब कैश करने की बारी आई तो पता चला कि आरोपी लापता है। बदमाशों ने एक इस तरह आसपास के कई गांवों से भी रूपए जमा किए और भाग निकले हैं। उनके दफ्तर पर भी लोग पहुंचे थे, लेकिन वहां पर भी ताला मिला।

हाथों-हाथ फोटो
बदमाशों ने महिलाओं को अपनी बांतों में उलझा रखा था। बताया जाता है कि कई महिलाओं के पास जब फोटो नहीं मिले तो उन्होंने हाथों-हाथ उनके फोटो निकालकर सदस्य बना लिया था।

पहले भी हो चुकी है ठगी
इससे पहले भी इस तरह की ठगी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ही परदेशीपुरा, खजराना, चंदन नगर और विजय नगर क्षेत्र में ठगोरों ने कई महिलाओं से लोन के नाम पर रूपए लिए और फिर फरार हो गए थे।
HTML clipboard 

No comments:

Post a Comment